फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for modernization of all hospitals of the assembly

विधानसभा के सभी अस्पतालों के आधुनिकीकरण करने की मांग

Mon, 23 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand for modernization of all hospitals of the assembly
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री वृजेश पाठक से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की अस्पतालों के आधुनीकीकरण क - फोटो : JAUNPUR
बदलापुर। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने रविवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। इस दौरान बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी अस्पतालों को आधुनिकीकरण करने के लिए मांग पत्र सौंपा है> इसमें उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का आधुनिकीकरण किए जाने और चिकित्सकों एवं उपकरणों की कमी दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि बदलापुर तहसील मुख्यालय की अस्पताल में सुविधा न होने के कारण यहां के लोगों को 40 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर इलाज के लिए जाना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पर बाल रोग, हड्डी रोग, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन का पद वर्षों से खाली चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन सहित अन्य उपकरण नहीं होने से मरीजों के सामने समस्या गहराई हुई है। इसी क्रम में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज, राजाबाजार, पूरा लाल, धनियामऊ, नाभीपुर, सिंगरामऊ, जमऊपट्टी, धनियामऊ, लेदुका, बरबसपुर, बेलावा, कटेहरी आदि में भी रिक्त पड़े चिकित्सकों की जगह भरने, चहारदीवारी, शुद्ध पेयजल शौचालय, जांच की मशीनें आदि सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने सभी मांगों को अविलंब पूरा करने को लेकर आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed