{"_id":"6477995a11eddb746f008117","slug":"degree-college-teacher-sued-for-unnatural-rape-of-a-child-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-267-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डिग्री कॉलेज के शिक्षक पर बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डिग्री कॉलेज के शिक्षक पर बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के डिग्री कॉलेज में एलएलबी के शिक्षक संतोष कुमार सिंह के खिलाफ बुधवार को बालक से अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। वह यूपी सिंह कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि शिक्षक ने बालक को घर बुलाया और अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घर लौटने के बाद बालक ने परिजनों को आपबीती बताई। बालक की मां की तहरीर के आधार पर लाइन बाजार थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। जिस डिग्री कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ, उसी कॉलेज के प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष प्रदीप सिंह पर कुछ दिन पहले ही छात्रा से अश्लील बात करने के आरोप लगे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। यह मामला चल ही रहा था कि एक और शिक्षक पर अप्राकृतिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोप लग गए। पीड़ित बालक की मां की तहरीर पर लाइन बाजार पुलिस ने जो मुकदमा दर्ज किया है, उसके मुताबिक, आरोपी शिक्षक संतोष कुमार सिंह यूपी सिंह कॉलोनी में रहता है। बालक भी अपने परिजनों के साथ इसी कॉलोनी में रहता है। शिक्षक ने अच्छी किताब देने के बहाने बुधवार को बालक को अपने घर बुलाया था। बालक घर पहुंचा तो संतोष ने कमरा बंद करके उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास किया। घटना से घबराया बालक रोते हुए घर आया और अपनी मां से पेट में दर्द होने की शिकायत की। परिजनों ने पूछा तो आपबीती बताई। पुलिस ने लैंगिग अपराधों से बालकों संरक्षण अधिनियम की दो सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि बालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
डिग्री कॉलेज में विधि विभाग के शिक्षक संतोष कुमार सिंह के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। - बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में विधि विभाग के शिक्षक संतोष कुमार सिंह के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। - बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर
विज्ञापन