फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deed of land done in the name of providing housing

Jaunpur News: आवास दिलाने के नाम पर करा लिया भूमि का बैनामा

Tue, 26 Nov 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Deed of land done in the name of providing housing
सिरकोनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पड़ी गांव में वृद्ध का आवास पास करने के नाम पर जालसाज ने उसकी भूमि का बैनामा करा लिया। जब भूमि की नाप जोख करने लोग पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में सीजेएम के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जमीन पकड़ी गांव निवासी श्याम लाल प्रजापति कम पढ़े-लिखे हैं। प्रधान से उन्होंने कई बार आवास के दिलाने की मांग की थी। इस बात की जानकारी होने पर बगल के गांव निजाम पट्टी निवासी गुलाबचंद यादव ने उसे आवास दिलाने का भरोसा दिलाया। उसने श्याम लाल से आधार कार्ड और फोटो ले लिया। कुछ दिन बाद बताया कि आधार कार्ड और फोटो देने से आवास नहीं मिलता। जौनपुर चलकर कंप्यूटर के सामने अंगूठा भी लगाना पड़ेगा। गुलाब के कहने पर जनवरी में श्याम लाल जौनपुर गए और अंगूठा लगा दिया। गुलाब चंद तीन अन्य लोगों के साथ श्याम लाल के घर पहुंचे और उसकी भूमि नापने लगे। यह देखकर श्याम लाल के पट्टीदारों ने विरोध किया। श्याम लाल को लगा कि उसका आवास आ गया है। लेकिन बाद में पता चला कि उसकी भूमि बिक चुकी है। श्यामलाल ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत की। सीजेएम ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष सरायख्वाजा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed