फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Declaration of not doing judicial work till the transfer of the Deputy Collector

उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य नहीं करने की घोषणा

Wed, 11 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Declaration of not doing judicial work till the transfer of the Deputy Collector
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ सभागार में बुधवार को हुई बैठक में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई। अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ की बैठक बुधवार को अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष भरतलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ता रमा शंकर पटेल की समस्या पर विचार विमर्श हुआ। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसडीएम आए दिन अधिवक्ताओं से नोंकझोंक, विवाद और अभद्रता करती रहती हैं। अधिवक्ताओं और फरियादियों की समस्याओं के निराकरण करने और दायित्वों के निर्वहन में असफल हैं। इनसे न्याय और जनता के हितों की सुरक्षा की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसी स्थिति में इनका पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण तक उनके न्यायालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। प्रस्ताव की एक प्रति शासन और जिलाधिकारी को भेजकर स्थानांतरण की मांग की गई है। बैठक का संचालन पूर्व महामंत्री अवनींद्र दूबे ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता जगदंबा प्रसाद मिश्रा, दिनेश चंद्र सिन्हा, केदारनाथ यादव, आरपी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद बिंद, प्रेम बिहारी यादव, विनय कुमार पांडेय, केबी सिंह, बाबू राम, श्याम सुंदर यादव, राकेश सिंह, संजीव चौधरी, विकास यादव, अमिताभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed