{"_id":"6af7584eb8c319026b063922","slug":"deceived-by-the-color-passengers-thinking-its-a-government-bus-realize-theyve-been-scammed-when-they-have-to-get-off-3-km-before-their-destination-jaunpur-news-c-193-1-jon1045-166763-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग से भ्रम : सरकारी बस समझकर बैठ रहे यात्री, स्टैंड से तीन किमी पहले उतरने पर होता है ठगी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग से भ्रम : सरकारी बस समझकर बैठ रहे यात्री, स्टैंड से तीन किमी पहले उतरने पर होता है ठगी का अहसास
विज्ञापन
जेसीज चौराहे पर खड़ी रोडवेज के रंग में रंगी निजी बस। संवाद
जौनपुर। रोडवेज की बसों के रंग में रंगी निजी बसों से यात्री भ्रमित होकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ठगी का पता उन्हें तब चलता है जब वह निजी बसों में बैठकर कुछ दूर यात्रा कर लेते हैं या फिर गंतव्य तक पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले ही बस उन्हें उतार देती है। जी, हां... जौनपुर रोडवेज डिपो से महज 200 मीटर दूर जेसीज चौराहे पर खड़ी निजी बसों का रंग और रोडवेज की बसों का रंग मिलता जुलता है। भ्रम के कारण यात्री सरकारी बस समझकर निजी बस में बैठ जाते हैं। इसके बाद गंतव्य तक पहुंचने से तीन किलोमीटर पहले ही निजी बस यात्रियों को उतार देते हैं। कई बार यात्रियों से निजी बस चालक कहासुनी करते हैं। कहते हैं हमारा परमिट यहीं तक का है। आपको बैठने से पहले पूछना चाहिए था। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए दोबारा ऑटो और ई-रिक्शा का किराया देना पड़ता है। इस तरह देखा जाए तो हर दिन हजारों लोग ठगे जा रहे हैं और जिम्मेदार आंखे मूंदे बैठे हैं। जनपद में लगभग 200 निजी बसें चल रही हैं। इनमें 50 से ज्यादा वाहन बिना परमिट के चल रहे हैं। यही स्थिति बदलापुर, शाहगंज और मछलीशहर के बस स्टैंडों पर भी है। जौनपुर डिपो में निगम और अनुबंधित बसों को मिलाकर करीब 115 बसों का बेड़ा है। इनमें 13 बसें अनुबंध पर संचालित हैं। ये बसें प्रतिदिन लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और आजमगढ़ सहित विभिन्न मार्गों पर चलती हैं।
ये है नियम
नियमानुसार रोडवेज डिपो से करीब दो किलोमीटर के दायरे में निजी वाहनों का स्टैंड नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन नहीं होने से जेसीज चौराहे पर रोडवेज बसों के इंतजार में खड़े यात्रियों के सामने असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
उप्र परमिट की जगह लिखते हैं सिर्फ उप्र परि.
निजी बस संचालक अपने बसों को सरकारी बस के रंग की तरह रंगवाकर चला रहे हैं। उत्तर प्रदेश परमिट की जगह सिर्फ उप्र परि. बस पर लिखवा लिए हैं। इससे यात्री भ्रमित हो जाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होती है, जो दूसरे शहरों से आते हैं।
विज्ञापन
बदलापुर चौराहा, शाहगंज और मछलीशहर में भी ऐसा ही है हालसबसे ज्यादा निजी बसें जौनपुर से मिर्जापुर, जौनपुर से शाहगंज और वाराणसी मार्ग पर संचालित हो रही हैं। बदलापुर चौराहा, शाहगंज और मछलीशहर बस स्टैंड के सामने भी निजी बस खुलेआम यात्रियों को बैठाते हैं। इससे न केवल रोडवेज बसों के यात्रियों को भ्रम और असुविधा का सामना करना पड़ता है, बल्कि निर्धारित बस सेवा के इंतजार में उनका समय भी बर्बाद होता है।
रोडवेज से दो मिनट पहले रवाना होती हैं निजी बसें
यूपी रोडवेज एम्प्लॉइज यूनियन के शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निजी बस संचालकों की मनमानी से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। निजी बसें रोडवेज के निर्धारित समय से करीब दो मिनट पहले रवाना होती हैं। वे पूरी यात्रा के दौरान सरकारी बस से आगे चलती हैं। ताकि बीच में कोई यात्री को रोडवेज की बस में न चढ़े। इस कारण सरकारी बस खाली सीटों के साथ गंतव्य तक पहुंचती हैं।रेलवे क्रॉसिंग, खुटहन रोड, योगीनाथ तिराहा, दादर पुल और महिला अस्पताल के पास सबसे ज्यादा निजी बसें खड़ी रहती हैं।
निजी बसें न सिर्फ रोडवेज की रंग में रंगी होती हैं, बल्कि उप्र परि. लिखकर चलते हैं, इससे यात्रियों को लगता है कि रोडवेज की बस है। इस समय रोडवेज की ज्यादातर बसें खाली ही आ जा रही हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित शाहगंज रूट है। इससे अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
- स्नेहलता, एआरएम।
डग्गामार वाहनों के खिलाफ समय-समय अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इस पर फिर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। - सत्येंद्र सिंह, एआरटीओ।