{"_id":"5766a0424f1c1b515911ccb7","slug":"debate-solved-1387-1722-benefited","type":"story","status":"publish","title_hn":"1387 वाद निस्तारित,1722 लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1387 वाद निस्तारित,1722 लाभान्वित
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 19 Jun 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
लाोक अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 1387 वादों का निस्तारण के फलस्वरूप 1722 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
जबकि लघु आपराधिक वादों में एक लाख नौ हजार 380 रुपया बतौर अर्थदंड के रूप में जमा कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न अदालतों के माध्यम से लघु अपराधिक 944 वाद, राजस्व के 140 वाद, चकबन्दी के 102 वाद, वैवाहिक
के 02 वाद, भरण पोषण के 30 वाद, स्टैम्प एक्ट के 16 वाद, विद्युत के 19 वाद व बैंक वाद 134 का निस्तारण किया गया। वहीं पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम यादव द्वारा भरण पोषण व वैवाहिक मामलों से संबंधित 30 वादों का निस्तारण किया गया। इस दौरान प्रथम पक्ष को 28 लाख 70हजार रुपये की
विज्ञापन
धनराशि दिलायी गई। स्टैम्प वादों में पांच लाख 41हजार 500 रुपये स्टैम्प कमी की पूर्ति करायी गई। इस दौरान विभिन्न बैंकों के 134 वाद निस्तारित किये गए। जिसमें 89लाख 66हजार 466 के मुकाबले 23लाख 20हजार 439 रुपया नगद वसूला गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारी,प्रशासनिक अधिकारी व वादकारीगण उपस्थित रहे।