फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of village head candidate in jaunpur election may be postponed

जौनपुरः मतदान से ठीक पहले प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत, टल सकता है चुनाव

Tue, 13 Apr 2021 09:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Apr 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Death of village head candidate in jaunpur election may be postponed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जौनपुर में मतदान शुरू होने से महज 36 घंटे पहले ही ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी की मौत से भिदुना गांव में खलबली मच गई है। प्रत्याशी के परिजन और समर्थक शोक में डूब गए हैं तो विरोधी खेमा भी सकते में हैं। अब गांव में चुनाव टलने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि प्रशासन अभी आरओ की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


मछलीशहर ब्लाक के ग्राम पंचायत भिदुना निवासी रामलखन यादव (65) साधन सहकारी समिति के सभापति थे। इस बार पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान पद पर नामांकन किया था। उन्हें कैमरा चुनाव निशान भी आवंटित हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान एक सप्ताह पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


उन्हें प्रयागराज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के बाद राहत होने पर रविवार को घर आ गए थे। मंगलवार की रात आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। प्रत्याशी की मौत के बाद गांव में चुनाव टलने की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डोभी ब्लॉक के उमरी और रामनगर के राजापुर में भी प्रत्याशी की मौत से प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह का कहना था कि आरओ और एआरओ से मौखिक सूचना मिली है। उनकी लिखित रिपोर्ट आने पर फैसला लिया जाएगा। प्रत्याशी की मौत पर सिर्फ प्रधान पद का चुनाव ही स्थगित होगा। अन्य पदों के लिए वोट तय कार्यक्रम के अनुसार ही पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed