{"_id":"5eebab048ebc3e42d56e79e1","slug":"death-of-old-man-jaunpur-news-vns5309167186","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से लौटे वृद्ध की मौत से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से लौटे वृद्ध की मौत से सहमे लोग
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वामी गांव में पंजाब से लौटे एक वृद्ध की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसे सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोरोना की अफवाहों से ग्रामीण सहम गए हैं। हालांकि चिकित्सकों ने कोरोना की आशंका को खारिज किया है। ऐहतियात के तौर पर परिजनों को क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है।
मछलीशहर कोतवाली के वामी गांव निवासी राजेंद्र मिश्र (62) वर्ष तीन माह पहले पंजाब गए थे। कुछ दिन बाद ही लॉक डाउन हो जाने से वहीं फस गए। नौ जून को वह घर लौटे। बृहस्पतिवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत मौत हो गई। उनकी मौत से गांव में कोरोना को लेकर हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि राजेंद्र मिश्र पहले भी पंजाब में ही रहते थे। कुछ वर्षों से घर रह रहे थे। जरुरी काम के सिलसिले में पंजाब गए थे, वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। कोरोना निगरानी टीम के चिकित्सक डॉ. बीएल यादव ने बताया कि मृतक में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे। फिलहाल किसी भी आशंका से बचने के लिए मेडिकल टीम उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है। उनके संपर्क में रहे परिवार के सदस्यों को भी सतर्कता बरतते हुए अलग रहने को कहा गया है। मेडिकल टीम पूरी तरह से सतर्क है। जरुरी हुआ तो परिवार के सदस्यों के सैंपल भी लिया जाएगा।