फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of father-in-law before farewell, change of happiness in gum .

विदाई से पहले ससुर की मौत, गम में बदला खुशी का माहौल..

Sat, 24 Apr 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Death of father-in-law before farewell, change of happiness in gum .
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह आई बरात में बहू की विदाई से पहले ससुर की मौत हो गई। अचानक हुई घटना से खुशी का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन

भटपुरा गांव निवासी धर्मेंद्र पाल ने अपनी बहन संगीता की शादी चकमहिता डमरुआ निवासी चंद्रबली पाल के पुत्र राजेंद्र पाल के साथ तय किया था। बृहस्पतिवार को तय समय पर बरात डमरुआ से भटपुरा आ गई। डीजे की धुन पर बराती नाचते-गाते द्वारपूजा के लिए पहुंचे। घरातियों ने बरातियों की खूब आवभगत की। देर रात्रि शादी भी धूमधाम से शादी भी संपन्न हो गई। सुबह पांच बजे अचानक लड़के के पिता 45 वर्षीय चंद्रबली पाल के सीने में दर्द उठा। आनन-फानन उन्हें नौपेड़वा बाजार के प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अचानक घटी घटना से लोग स्तब्ध रह गए। किसी तरह आनन-फानन में लड़की की विदाई की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed