{"_id":"5f54cb688a5cdd27883a930a","slug":"death-of-army-man-cause-of-3-months-sickness","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात 3 माह से बीमार सेना के जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात 3 माह से बीमार सेना के जवान की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sun, 06 Sep 2020 05:13 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 06 Sep 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
अजीत यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी सेना के जवान अजीत यादव (24) की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले तीन माह से बीमार थे। शनिवार की रात परिजनों ने शव को जौनपुर लाकर अंतिम संस्कार किया। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक से बड़ी बहन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी बलिराम यादव के एकलौते पुत्र अजीत यादव (24) वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग जनवरी 2016 में कारगिल के द्रास सेक्टर में हुई थी। करीब दो साल बाद वह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नियुक्त हुए। वहां तीन माह पहले ड्यूटी के दौरान उनकी तबहयत खराब हुई तो उन्हें रानीखेत सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहां से बरेली और फिर लखनऊ सेंटर पर भेज दिया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया। परिजन शनिवार की देर रात शव घर लाए। शव देखते ही मां ऊषा देवी व पिता दहाड़े मारकर बिलख पड़े। घर का एकलौता चिराग बुझ जाने से हर कोई व्यथित था। परिजनों का विलाप देख सबकी आंखें भर आई। रात में ही जौनपुर के रामघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन