फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of an elderly person under suspicious circumstances

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

Sun, 12 Jan 2025 04:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:20 AM IST
विज्ञापन
Death of an elderly person under suspicious circumstances
सिरौली गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरसठी थानाक्षेत्र के बनकट (मनापुर) गांव निवासी काशीनाथ दुबे (69) जौनपुर कचहरी गए थे। शाम को ट्रेन से जरौना स्टेशन पर उतरने के बाद वह साइकिल से घर के लिए निकले थे। सिरौली गांव के विद्यालय से आगे अपने गांव की सीमा पर सड़क के बीच खून से लथपथ गिरे पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि किसी गाड़ी से दुर्घटना होती तो सड़क पर घसीटने का निशान होता और शरीर का कपड़ा अस्त-व्यस्त मिलता। मृतक के पुत्र अशोक उर्फ बबलू ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना नहीं लग रही है बल्कि इनके साथ किसी ने साजिश की है। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों की आशंका पर हर पहलू से जांच की जाएगी। अगर कुछ मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed