{"_id":"617aecdf95ba58107076321c","slug":"death-of-a-young-man-suffering-from-dengue-five-found-infected-jaunpur-news-vns6198276113","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीडित एक युवक की मौत पांच मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीडित एक युवक की मौत पांच मिले संक्रमित
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सडेंगू से पीड़ित एक युवक की जहां मौत हो गई। जांच के बाद पांच लोगों में डेंगू पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। कस्बे में डेंगू का प्रकोप बढने से लोग में भय का माहौल बना हुआ है। डेंगू का प्रकोप बढने से स्वास्थ्य विभाग भी सकते है।
नगर के साहबगंज, सिपाह, कटरा और गल्ला मंडी मोहल्लों में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। डेंगू की चपेट में आने से इलाज के दौरान दो दिन पहले नगर के साहबगंज निवासी कल्लू यादव (25) की मौत हो गई है। मृतक के पिता कल्पू यादव ने बताया कि 20 अक्तूबर को कल्लू की तबीयत खराब हुई थी। 21 अक्तूबर को दवा दिलाने के लिए फूलपुर ले गए। उसी दिन डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 23 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। इलाज कर रहे डाक्टरों ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी तरह नगर के गल्ला मंडी मोहल्ला निवासी राहुल (20), राजा (18), साहबगंज मोहल्ला निवासी अवधेश गुप्ता (45), प्रीत गुप्ता (15) एवं सिपाह मोहल्ला निवासी तहसीमुल हक बन्ने (46) डेंगू की चपेट में हैं। जिनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों में चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू का कहना है कि पालिका प्रशासन की ओर से मच्छर से बचाव के लिए सैनिटाइज और फागिंग कराई जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरपी सिंह का कहना है नगर में डेंगू का प्रकोप बढ़ा है। स्वास्थ विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए है। पालिका प्रशासन द्वारा फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए लोगों को साफ सफाई करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।