फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of a young man cutting a tree branch

पेड़ की डाल काट रहे युवक की गिरने से मौत

Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man cutting a tree branch
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव में सोमवार को पेड़ की डाल काटते समय एक युवक की गिरकर मौत हो गई। मुआवजा देने की मांग को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इससे 2 घंटे तक मडि़याहूं-मछलीशहर मार्ग पर आवागमन ठप रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरैया गांव निवासी राहुल गौतम (28) पुत्र महेंद्र गौतम एक ठेकेदार के साथ बरेड़ी गांव पेड़ काटने के लिए आया था। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे राहुल पेड़ की डाल काट रहा था, तभी वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। स्वजन को सूचना देकर साथी उसे उपचार के लिए सीएचसी बरसठी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, परिजन उसकी मौत की खबर पाते आक्रोशित हो गए। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मुआवजा देने की मांग को लेकर मडि़याहूं-मछलीशहर स्थित मुंशी नगर में रास्ता जाम कर दिया। दो घंटे भर बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी राम सरीख गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवागमन चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed