{"_id":"5e289ff78ebc3e7d5a7cc054","slug":"death-of-a-patient-after-drinking-water-uproar-in-the-hospital-jaunpur-news-vns5067061150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पिलाते ही मरीज की मौत, अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पिलाते ही मरीज की मौत, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

पानी पिलाने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिला अस्पताल में भर्ती एक 78 वर्षीय मरीज को पानी पिलाते ही मौत को लेकर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में एक दूसरे मरीज के साथ आई महिला ने दुआ किया हुआ पानी पिलाने पर मरीज को आराम होने की बात कहकर पानी पिला दिया दिया। पानी पिलाने के महज दस मिनट बाद ही वृद्ध की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजन तैया नहीं हुए। देर रात को परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए तो पुलिस ने हिरासत में ली गई महिला को भी छोड़ दिया।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव निवासी शिवनाथ ( 78) को बीमार होने पर परिजन मंगलवार की शाम जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां डॉ स्वयंदास ने मरीज की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा कि रेफर किए जाने के बाद भी मरीज को लेकर परिजन अस्पताल में ही बैठे रहे। उसी दौरान बगल के वार्ड में भर्ती अपने मामा को देखने आई एक महिला ने पानी की बोतल निकाला और कहा कि यह प्रभू ईशू की दुआ किया हुआ पानी है। इसी पानी को हमने अपने मामा को पिलाया तो वह ठीक हो गए। इन्हें भी पानी पिलाएं आराम हो जाएगा। परिवार के लोग महिला की बात में आकर पानी तो पिला दिया लेकिन दस मिनट बाद ही शिवनाथ की मौत हो गई। परिवार के लोगों को शक हुआ कि महिला ने पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। यह कहते हुए परिवार के लोग हल्ला मचाने लगे। सूचना पर सीओ सिटी सुशील सिंह, कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में नगर कोतवाल का कहना है कि मृतक के परिवार के लोग पहले आरोप लगा रहे थे। लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए न ही वे केस दर्ज कराना चाहते थे। वे शव लोकर घर चले गए तो महिला को भी छोड़ दिया गया।