फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of a child due to drowning in a pond

तालाब में डूबने से बालक की मौत

Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of a child due to drowning in a pond
मछलीशहर। कोतवाली थाना क्षेत्र के नूरपुर (मतरी) गांव में भैंस चराने गए बालक की स्नान करने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

नूरपुर (मतरी) गांव निवासी राजेश उर्फ लल्लू पटेल का पुत्र शिवा उर्फ कल्लू पटेल (10) अपने साथी इंद्रेश (10) के साथ भैंस चराने डीह बाबा के पास सुबह गया था। वहा पर गर्मी लगने के बाद दोनों स्नान करने के लिए बगल स्थित तालाब के पानी में घुसे। गहराई में जाने के कारण शिवा डूब गया, जबकि उसका साथी इंद्रेश स्नान करने के बाद बाहर निकलकर शोर मचाया तो लोगों ने पानी में घुस कर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों बच्चे गांव के स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ते थे। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय का कहना हैं कि बालक पैर फिसलने से तालाब के पानी में डूब गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed