{"_id":"6a00d9f6b1b30e5ee20c55c8","slug":"deadly-attack-on-youth-due-to-old-enmity-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-154863-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के सजई कला खुर्द गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सजई कला खुर्द निवासी अनिल पटेल ने पवारा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि रात करीब 11 बजे गांव के ही नगेशर पटेल, भइया लाल, मोनू और मंगल निवासी हिम्मतपुर पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर के पास पहुंचे। आरोप है कि गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों व घूंसे से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पवारा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
युवक पर हमला
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में पुरानी रंजिश में एक युवक पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोईथा निवासी संजय यादव ने शनिवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि घटना 9 मई की शाम करीब छह बजे की है। वह गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास एक दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के सूबेदार यादव, सुनील कुमार तथा अमन यादव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने लाठी-डंडे तथा चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर चोटें आई हैं। लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। मडि़याहूं प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।