फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deadline expired, paddy purchase reduced by 19 percent

Jaunpur News: समय सीमा समाप्त, 19 फीसदी कम हुई धान की खरीद

Sat, 02 Mar 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deadline expired, paddy purchase reduced by 19 percent
जौनपुर। धान खरीद की समय सीमा बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। इस बार 19 फीसदी कम धान की खरीद हुई। 153 क्रय केंद्रों से कुल खरीद लक्ष्य एक लाख 80 हजार टन के सापेक्ष 1.46 लाख टन धान की खरीद हुई है। कारण सरकारी मूल्य से बाजार भाव अधिक होने से अधिकतर किसानों ने व्यापारियों को महीन धान बेच दिया।
विज्ञापन

जिले में इस साल एक लाख 48 हजार 158 हेक्टेयर में धान की खेती हुई है। धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हुई थी। 29 फरवरी तक 22 हजार 524 किसानों से एक लाख 46 हजार 699 टन धान की खरीद हुई है। जो लक्ष्य के 81 प्रतिशत है। कुल 320 करोड़ 24 लाख रुपये की धान खरीद हुई है। इसमें से 304 करोड़ 31 लाख का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में कर दिया गया है। शेष 15 करोड़ 92 लाख भुगतान प्रक्रिया में है। जिसे किसानों के खाते में जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस साल 143 रुपये बढ़ा था खरीद मूल्य
इस साल सामान्य धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपये की वृद्धि हुई थी। इसके बावजूद भी खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। दो हजार 183 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सामान्य धान, जबकि ग्रेड- ए धान दो हजार 203 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 फरवरी तक 153 क्रय केंद्रों से कुल खरीद लक्ष्य एक लाख 80 हजार टन के सापेक्ष 81.5 प्रतिशत धान की खरीद हुई है। इस बार 19 फीसदी धान की खरीद नहीं हो सकी है।- एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed