{"_id":"6589c869d8291dd79e04de17","slug":"dead-body-of-youth-found-on-the-side-of-railway-track-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-10058-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
विज्ञापन
खेतासराय। वाराणसी से अयोध्या रेल खंड पर मानी कलां हाल्ट रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की रात रेल ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे।
रविवार की देर रात 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के मानी कलां हाल्ट स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा है। सिर व अन्य भागों पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह शव की शिनाख्त राजमन गौतम(28) पुत्र नगई राम ग्राम अर्जनपुर थाना खेतासराय के रूप में हुई।
मृतक के पिता नगई राम ने बताया कि राजमन बेरोजगार था। टीबी की बीमारी से परेशान रहता था। रविवार की शाम छह बजे घर से निकला था, देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान मानी हाल्ट के समीप शव मिलने की सूचना मिली। खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि स्टेशन मास्टर खेतासराय सुरेश चंद्र से सूचना मिली की मानी हाल्ट के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता की तहरीर पर आगे की कारवाई की जा रही है।