फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of youth found hanging from a noose

बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 15 Jan 2021 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from a noose
नेवढ़िया। क्षेत्र के चकइंग्लिस छांगापुर गांव मे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बंद कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चकइंग्लिस छांगापुर गांव निवासी शेरू पटेल (26) पुत्र पारसनाथ का शव शुक्रवार सुबह साड़ी के फंदे से बंद कमरे में लटकते हुए मिला। पड़ोस के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना किसी ने गांव के प्रधान को दिया। प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में से शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान राजपति पाल ने बताया कि शेरू आर्थिक तंगी के चलते मनोरोगी हो गया था। शेरू की शादी 3 वर्ष पहले मतापुर जौनपुर में हुई थी। शेरू क ी एक वर्ष की बेटी तनु और एक माह का बेटा है। आर्थिक तंगी के चलते पत्नी साधना छह महीने से मायके में थी और शेरू घर पर अकेला रहता था। पिता पारसनाथ रोजी रोटी के सिलसिले में भिवंडी रहते है। मृतक के मां की चार वर्ष पहले ही मृत्यु हो गई थी। थानाध्यक्ष नेवढ़िया संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतक घर में अकेले रहता था। पुलिस के पहुंचने पर शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed