{"_id":"650f31a37905e6129c0d7874","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-5745-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक का फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में युवक का फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मायके से थाने पर पहुंची पत्नी ने समूह कर्मियों पर पैसों के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया।
सड़ेरी गांव निवासी कुलदीप प्रजापति (28) पुत्र राजेंद्र प्रजापति का शुक्रवार की रात घर के सामने लगे पतरे (सीमेंटेड शेड) में बांस के सहारे फंदे से लटकता शव मिला। कुलदीप के बड़े भाई ने घटना को देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को मायके से थाने पहुंची मृतक की पत्नी सीमा प्रजापति ने पुलिस को तहरीर दी।
जिसमें आरोप लगाया कि नौपेड़वा बाजार में एक माइक्रो क्रेडिट शाखा के समूह से मेरे नाम पर 30 हजार रुपये ऋण लिया गया था, जिसे मैं आर्थिक तंगी के कारण जमा नहीं कर पा रही थी। कर्मचारियों द्वारा पैसा जमा करने के लिए उसके व पति के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
सीमा ने बताया कि मैं 19 सितंबर को मायके चली गई थी। घटना के दिन शाम को पहुंचे दो कर्मचारियों ने पति से गाली-गलौज करते हुए घर पर रखे चार गाटर को बेचकर पैसा जमा करने का दबाव बनाने लगे। इसी बात से मानसिक रूप से प्रताड़ित पति ने आत्महत्या कर लिया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी हैं।
थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर बैंक से दबाव का मामला हुआ है तो जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।