{"_id":"670064eac01d9915ed05cf24","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-from-noose-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-122992-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखवाड़ा स्थित हाजी हरमैन की दरगाह के पास बृहस्प्तिवार की रात घर से थोड़ी दूर दुकान में फंदे से लटकता युवक का शव मिला। शरीर व कपड़े पर खून के धब्बे मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी शमशेर की घर के पास किराने की दुकान थी। रात 10 बजे तक वह जब घर खाना खाने के लिए नहीं पहुंचा तो पत्नी सोनी 11 बजे दुकान पर गई। शटर अंदर से बंद था। बाहर से आवाज लगाने पर जब शटर नहीं खुला तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। शटर तोड़ा गया तो दुकान की छत में लगे पंखे से गमछे से लटका शव दिखा। शर्ट में खून लगे हुए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि शमशेर की दिमागी स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। बताया कि फंदे पर लटकने से कभी-कभी नाक की नस फट जाती है, जिससे खून बह जाता है। पोस्टमार्टम के बाद सही स्थिति पता चलेगी। घटना के कुछ समय पहले मोहल्ले में किसी युवक के साथ शमशेर के मारपीट की घटना की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अनभिज्ञता जताई है। शमशेर हाजी हरमैन के दरगाह में मुतवल्ली के रूप में सेवा करता था। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।