फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of teenager found hanging from acacia tree

Jaunpur News: बबूल के पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव

Mon, 21 Aug 2023 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager found hanging from acacia tree
निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के दताव गांव के पास शनिवार रात को एक किशोर का शव बबूल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बारी गांव निवासी रूपेश सरोज (16) पुत्र लालमणि शनिवार की सुबह सात बजे के करीब घर से निकल गया। काफी देर घर न आने पर परिजन परेशान हो गए और उसे खोजने लगे। दिनभर खोजते हुए रात आठ बजे दताव गांव के नाले के पास पहुंचे तो वह बबूल के पेड़ से साड़ी के सहारे लटक रहा था। परिजन शव को पेड़ से उतार कर घर लेकर चले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को मृतक का मोबाइल मौके से मिला, जिसमें किसी युवती से प्रेम संबंध की बात पता चली।
विज्ञापन

फांसी का फंदा लगाने के पहले वह लड़की से बात की थी जो रिकार्डिंग हुई थी। बताया जाता है कि प्रयागराज जनपद के किसी गांव में रिश्तेदारी की लड़की से उसका प्रेम संबंध था। मृतक छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह कक्षा 10वीं का छात्र था। उसके पिता घर पर ही रहकर खेतीबारी का काम करते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोविंद देव मिश्रा ने बताया कि किशोर प्रेम प्रसंग में फंदा लगाया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराने के लिए उसके भाई आशीष ने जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed