फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of seven years old girl found naked in jaunpur suspected of murder

Jaunpur: सात वर्षीय बालिका का नग्न अवस्था में मिला शव, झाड़-फूंक के चक्कर में हत्या की आशंका

Mon, 24 Apr 2023 11:51 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Apr 2023 11:51 AM IST
सार

 जौनपुर जिले के एक बभनियांव गांव स्थित तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में मासूम बालिका का शव मिला। बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। झाड़ फूंक के चक्कर में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।

विज्ञापन
Dead body of seven years old girl found naked in jaunpur suspected of murder
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जौनपुर जिले के बभनियांव गांव स्थित तालाब के किनारे संदिग्ध अवस्था में मासूम बालिका का शव मिला। नग्न अवस्था में बालिका का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।  झाड़ फूंक के चक्कर में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। बालिका की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


बालिका का शव मिलने से सकते में आई पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। बालिका कौन है और उसकी हत्या किसने की इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है। मीरगंज थाना के बभनियांव गांव के राजाराम पुरा बस्ती के दक्षिण तालाब के पास सोमवार सुबह एक व्यक्ति शौच करने गया। इस दौरान उसकी नजर बालिका के शव पर पड़ी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

बालिका के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।  उसने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पहले यूपी 112 को दी गई इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष मीरगंज बृजेश कुमार गुप्ता, सीओ अतर सिंह, पंवारा व मुंगराबादाशाहपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति से नोकझोंक के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, डॉक्टर ने भी खुदकुशी की कोशिश

करीब एक घंटे तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव की शिनाख्त न होने पर आशंका यह भी जताई जा रही है कि संभवत शव को कहीं बाहर से ला कर यहां डाल दिया गया हो।

काफी देर तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि बच्ची की शव मिला।  प्रथम दृष्टया अंधविश्वास में हत्या की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed