Varanasi: पति से नोकझोंक के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, डॉक्टर ने भी खुदकुशी की कोशिश
वाराणसी के काशीपुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी सरिता पटेल (26) ने रविवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं दानगंज में एक निजी चिकित्सक ने रविवार को फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के काशीपुर गांव निवासी सुजीत पटेल की पत्नी सरिता पटेल (26) ने रविवार की दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर सिंधोरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि पति से नोकझोंक के बाद सरिता ने आत्मघाती कदम उठाया है।
सिंधोरा थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी सुजीत पटेल की शादी लगभग छह साल पहले सरिता के साथ हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं। रविवार की दोपहर सुजीत से किसी बात को लेकर सरिता की नोकझोंक हुई। इसके बाद सरिता मकान के ऊपरी तल के कमरे में चली गई और स्टूल पर खड़ी होकर फंदा लगा ली।
काफी देरी तक कमरे से कोई आहट न आने पर सुजीत आया। उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था और सरिता फंदे के सहारे लटकी हुई थी। सुजीत ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस और सरिता के मायके वालों को दी गई। सिंधोरा थानाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल मायके वालों ने तहरीर नहीं दी है।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में सीएम योगी ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी जीत का मंत्र
निजी चिकित्सक ने जान देने की कोशिश की
दानगंज बाजार निवासी एक निजी चिकित्सक ने रविवार को फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। निजी चिकित्सक के फंदा लगाते हुए परिजनों की नजर उस पर पड़ गई और वह उसे नीचे उतार कर वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने निजी चिकित्सक की हालत गंभीर बताई है। घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। संवाद
सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की मौत
हरहुआ चौराहे के समीप रविवार की शाम कोचिंग से घर जा रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे छात्रा के परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से सभी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के भटौली गांव की रहने वाली नेहा पटेल (20) पांडेयपुर में कंप्यूटर कोचिंग करने गई थी। कोचिंग सेंटर से वह अपनी सहेली काजीसराय की रहने वाली प्रीति के साथ साइकिल से वापस लौट रही थी। नेहा बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे के समीप पहुंची थी, उसी समय हरहुआ से बाबतपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नेहा सड़क पर गिरी तो ट्रेलर उसे कुचलता हुआ तेजी से आगे बढ़ गया। हादसे में प्रीति बाल-बाल बच गई। परिजनों ने बताया कि नेहा चार भाइयों की एकलौती बहन थी। दो साल पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी। बड़ागांव थाने की पुलिस ने नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।