फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of murdered youth found hanging from fan

Jaunpur News: पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला हत्यारोपी युवक का शव

Tue, 14 Jul 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of murdered youth found hanging from fan
गौराबादशाहपुर। चौकी पिलखुवा गांव में मंगलवार सुबह एक युवक (27) का शव घर की छत पर बने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। युवक वर्ष 2022 में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था और कुछ माह पहले ही जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय ने बताया कि चौकी पिलखुवा गांव निवासी ओमकार यादव (27) वर्ष 2022 में गांव की निवासी ममता यादव की हत्या के मामले में आरोपी था। करीब चार माह पहले जेल से रिहा होने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आ गया था। परिजनों का कहना है कि जेल से आने के बाद वह नशे का अधिक सेवन करने लगा था। घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी भी कई माह से मायके, आजमगढ़ में रह रही थी।
विज्ञापन

बताया गया कि ओमकार ट्रैक्टर से खेतों की जोताई का कार्य करता था। रविवार की रात करीब 11 बजे वह घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पिता बांकेलाल से कहासुनी के बाद छत पर बने कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे के सहारे रस्सी से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृतक पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्सी के सहारे लटका मिला महिला का शव-जलालपुर। मझगवां कला गांव में सोमवार को शाम करीब साढ़े चार बजे एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर पंखे के बगल में लगे हुक के सहारे रस्सी से लटकता मिला। तहसीलदार केराकत की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पूनम सोनकर (22) का मायका वाराणसी के समरोहा पिंडरा है। तीन माह पहले उसका विवाह अप्रैल में मझगवां कला गांव के राजन सोनकर के साथ हुई थी। घटना की सूचना मायके वालों को दे दी गई है। विवाहिता दोपहर में रोज की भांति अपने कमरे में सोने चली गई। शाम साढ़े चार बजे तक नहीं उठी तो परिजन दरवाजा खटखटाया, लेकिन नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो वह रस्सी के सहारे शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed