फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of middle-aged missing since two days was found in Pokhre

दो दिन से लापता अधेड़ का शव मिला पोखरे में

Wed, 26 Oct 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged missing since two days was found in Pokhre
मड़ियाहूं। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव के पोखरे में मंगलवार की सुबह अधेड़ का शव बरामद किया गया। वह मुंबई से अपनी बीमार बहन को देखने घर आ रहा था।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के आशापुर सिरौली गांव निवासी जिलाजीत जैसवार(50) मुंबई में सिलाई का काम करता था। वह अपनी बहन के बीमारी की सूचना पाकर शनिवार को गोदान एक्सप्रेस से गांव के लिए चला। रामपुर के गंधौना निवासी राजकुमार का कहना है कि उनकी रविवार रात में अपने साले से बात हुई थी। उसने बताया कि गांव के ही दो लोग मिल गए हैं, जिनके साथ वह आ रहा है। तुम लोग जमालापुर बाजार में मेरा इंतजार करना। अपने साले जिलाजीत के शाम तक न पहुंचने पर राजकुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बहुत तलाश किया परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर सोमवार की दोपहर में कोतवाली में दे दी थी परंतु पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। जिलाजीत का शव मंगलवार की सुबह मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव में सीताराम के पोखरे से बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाल ओमनारायण सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने सोमवार को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। मंगलवार को जब ददरा के तालाब में शव पाए जाने की सूचना मिली तो परिजनों को बुलाया गया। उसकी पहचान जिलाजीत जैसवार के रूप में की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed