फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body of middle aged found in drown in pond in jaunpur police start invistigation

जौनपुर: तालाब में उतराया मिला अधेड़ का शव, घर से निकलने से पहले डायरी में लिखा था बेटे का मोबाइल नंबर

Tue, 27 Jul 2021 01:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 27 Jul 2021 01:54 PM IST
सार

मंगलवार सुबह तालाब की ओर लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के चेहरे पर पर चोट का निशान था। वहीं, पुलिस डूबने से मौत होने की आशंका जता रही है।

विज्ञापन
dead body of  middle aged  found in drown in  pond in jaunpur police start invistigation
तालाब में उतराया मिला अधेड़ का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित समाधगंज बाजार स्थित तालाब में मंगलवार को एक युवक का उतराया मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मछलीशहर के कोतवाली वार्ड निवासी सिबली पुत्र रज्जक (50) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सिबली के घर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि सिबली सोमवार सुबह नौ बजे घर से निकला था। निकलने से पहले उसने अपनी डायरी में अपने पुत्र का मोबाइल नंबर नोट किया था। देर रात तक घर नहीं लौटा। घर वालों को लगा कि किसी रिश्तेदार के घर चले गए होंगे। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह तालाब की ओर लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के चेहरे पर पर चोट का निशान था। वहीं, पुलिस डूबने से मौत होने की आशंका जता रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिकरारा सैय्यद मुंतजर हुसैन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के दो बेटे राशिद (22) रोशन(20) तथा बेटी शब्बो (25), इशरत(18) जीनत(16) है। अभी सिर्फ बड़ी बेटी शब्बो की ही शादी हुई हैं। मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करने वाले सिबली की मौत से घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed