फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of disabled youth found on railway track

Jaunpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला दिव्यांग युवक का शव

Mon, 08 Jul 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Dead body of disabled youth found on railway track
तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कलिंजरा क्रॉसिंग के पास रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक दिव्यांग युवक का शव मिला। जब सुबह लोग बाहर घूमने निकले तो ट्रैक पर शव देखे। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृत युवक की पहचान बसरा गांव निवासी सुजीत निषाद (25) पुत्र समसेर निषाद के रूप में हुई। थाने पर पहुंचे परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई है। मृत युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात युवक और उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर देर तक कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद गांव के ही कुछ लोग युवक को अपने साथ लेकर कहीं चले गए। फिर सुबह युवक का लाश रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृत युवक दिव्यांग था, जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष तेजी बाजार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कलिंजरा क्रॉसिंग के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम व पुलिस जांच की है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed