फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a youth found hanging from a neem tree

Jaunpur News: नीम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 16 Apr 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a neem tree
रामपुर। सेहरा गांव में मृतक के घर जुटी भीड़। स्रोत-संवाद
रामपुर। थानाक्षेत्र के सेहरा गांव में नीम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सेहरा गांव निवासी पवन सिंह (32 वर्ष) पुत्र दिवाकर सिंह का शव घर के पास स्थित नीम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले अपने मकान की छत से नीम के पेड़ की डाल में केबल बांधा और फिर उसे गले में लपेटकर छत से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिजनों की नजर बुधवार की सुबह पेड़ की डाल पर लटके शव पर पड़ी, तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक पवन सिंह अविवाहित था और हाल के दिनों में नशे की लत का शिकार हो गया था। हालांकि, आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed