फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a young man who came to his in-laws' house was found hanging from the tree, fear of murder

ससुराल आए युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who came to his in-laws' house was found hanging from the tree, fear of murder
खेतासराय। मनेछा गांव में ससुराल आए एक युवक का शव शुक्रवार को पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताते जताते हुए तहरीर दी है। युवक आजमगढ़ के माहुल नगर पंचायत का रहने वाला था।
विज्ञापन

आजमगढ जिले के माहुल नगर पंचायत निवासी अशोक कुमार बिंद की शादी तीन वर्ष पूर्व खेतासराय के मनेछा गांव निवासी केशव बिंद की पुत्री के साथ हुई थी। अशोक को डेढ़ वर्ष का एक पुत्र भी है। बृहस्पतिवार को अशोक अपनी ससुराल आया था। रात में ससुराल के लोग रामलीला देखने चले गए। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि अशोक का शव घर के पास में स्थित पेड़ लटका है। ससुराल पक्ष के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और शव को उतरवाया।
विज्ञापन

रात में ही सूचना अशोक के घर आजमगढ़ दी गई। भोर होते-होते वहां से परिजन पहुंच गए। सुबह खेतासराय थाने में उसके भाई मुकेश बिंद ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। उसका कहना है कि किसी ने हत्या करके शव को लटका दिया है। थाना प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ससुराल आए युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आएगी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed