{"_id":"6491f394466cbf8bde096664","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-on-the-roadside-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-1262-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
बरसठी थाना क्षेत्र के मियाचक बाजार से बबुरी गांव मार्ग पर खरगापुर के समीप मंगलवार की दोपहर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया। ऐसे में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पास स्थित एक कमरे के अंदर से कुछ शराब की बोतलें बरामद की गईं। दोपहर करीब तीन बजे बरसठी थाना क्षेत्र के हसिया गांव निवासी अशोक कुमार (40) उर्फ बिन्नी बिंद का शव कुछ ग्रामीणों ने सड़क के किनारे देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थोड़ी देर के बाद भीड़ जुट गई। घटनास्थल से करीब तीन किमी दूर अशोक के घर से भी परिवार के लोग पहुंच गए। अशोक के हाथ में किसी चीज से जलने के निशान थे ओर चोट भी लगी थी। ऐसे में हत्या की आशंका जताई गई। इधर, पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पता चला कि अशोक के साथ ये चारों लोग पास के ही एक कमरे में बैठकर शराब पीए थे। जिस कमरे में शराब पीने की बात कही जा रही है, उस कमरे से पुलिस ने शराब की बोतल व अन्य सामान बरामद की। थानाध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
15 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी से था अलग
ग्रामीणों के अनुसार अशोक की शादी 15 साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी से संबंध खत्म हो गया था। मृतक भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने करंट लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
15 साल पहले हुई थी शादी, पत्नी से था अलग
ग्रामीणों के अनुसार अशोक की शादी 15 साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी से संबंध खत्म हो गया था। मृतक भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार के लोगों ने करंट लगाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन