फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a young man found in a garden one km away from home

Jaunpur News: घर से एक किमी दूर बाग में मिला युवक का शव

Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found in a garden one km away from home
महराजगंज। थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक का शव उसके घर से एक किमी दूर बाग में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से जानकारी लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर के रामकुमार गोरे (26) पुत्र सुक्खू राजगीर का काम करता था। बस्ती के लोगों के मुताबिक वह दिनभर शराब व गांजे के नशे में लिप्त रहता था। शुक्रवार की सुबह घर से दक्षिण एक किमी दूर बाग में उसका शव गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाने पर दी। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाने ले आए। परिजनों को सूचित कर कार्रवाई शुरू की। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि शव पर किसी भी प्रकार के चोट या अन्य निशान नहीं हैं। मौत की वजह नशा भी हो सकती है, हालांकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed