फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of 10 year old girl found in maternal house, suspicion of murder

Jaunpur News: 10 साल की बच्ची का ननिहाल में मिला शव, हत्या की आशंका

Thu, 30 Nov 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body of 10 year old girl found in maternal house, suspicion of murder
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में शादी में शामिल होने ननिहाल आयी 10 साल की बच्ची का जला हुआ शव घर के 50 मीटर की दूरी पर मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर हर बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ के थाना सिधारी नरौली निवासी रिंकू सोनकर, पत्नी मधु सोनकर, बेटी रागिनी सोनकर(10) के साथ अपने ससुराल में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में साले झब्बू सोनकर की बेटी के घर शादी समारोह में सोमवार को आए थे। बुधवार की रात्रि झब्बू सोनकर की बेटी पूजा का विवाह के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा व जयमाल की रस्मों को पूरा करने के बाद सुबह विदाई भी हो गई। कुछ समय बीतने के बाद परिजन अपनी बेटी रागिनी सोनकर को ढूंढने लगे। घर से 50 मीटर की दूरी पर एक प्लॉट किनारे रागिनी के गले में फंदा व जला हुआ शव मिला। वहां मौजूद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घर में एक स्थान पर जले हुए निशान देखने के बाद व कपड़ों के कुछ टुकड़ों को इकट्ठा कर जांच के लिए लैब में ले गई। कुछ समय बाद सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि पिता रिंकू सोनकर की तहरीर पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही हैं। हत्या की संभावना लग रही है। शरीर में पीठ, हाथ, पेट व बाल के हिस्से जले हुए हैं। तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा। इसकी वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है।
विज्ञापन


तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर की थी रागिनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में 10 साल के बच्चे के मिले शव से पूरे परिवार में मातम छा गया। देररात बरात बीतने के बाद अचानक से रागिनी का शव मिलने से लोगों के गले से बात नहीं उतर रही हैं। कैसे कोई 10 साल की बच्ची की हत्या कर सकता है, जो कि अपने ननिहाल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। मृतक रागिनी सोनकर तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर की थी। बड़ी बहन लक्ष्मी ने बताया कि यहां पर उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। उसके तीन भाई भी हैं। करन, कुणाल व कृष्णा वे सभी अपने घर नरौली आजमगढ़ से अपने मामा की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed