फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body found of girl near pond in jaunpur village UP

यूपी: तालाब किनारे बच्ची की नग्न अवस्था में लाश मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 16 Jun 2021 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Jun 2021 12:31 PM IST
सार

पिता ने बताया कि उनकी बेटी(8) खाना खाकर सो गई थी। जब वह उठे तो वो बिस्तर पर नहीं थी। बुधवार की सुबह परिजन खोजबीन करने लगे।  घर से 200 मीटर दूर एक तालाब के किनारे नग्न अवस्था में उसकी लाश मिली।

विज्ञापन
Dead body found of girl near pond in jaunpur village UP
जौनपुर में तालाब किनारे मिल बच्ची की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह तालाब के किनारे आठ साल की लड़की का शव नग्न अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वारदात को अंजाम देने के पहले जैसे उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में सीओ अतर सिंह का कहना है कि जांच हर पहलू पर की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


वहीं, मृत लड़की के पिता का कहना था कि बेटी रात में खाना खाकर सो गई थ। सुबह में चार बजे वो उठे तो वह बिस्तर से गायब थी, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। गौरतलब है कि प्रयागराज जिले के नवाबगंज में रहने वाले बंजारा परिवार अपने कुनबे के साथ एक गांव के पंचायत भवन में कई सालों से डेरा डालकर रहते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात उनकी आठ वर्षीय बेटी खाना खाकर सो गई। पिता के मुताबिक, उनकी भोर में चार बजे आंख खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं थी। जिसकी जानकारी होने पर घर के सभी सदस्य उठ गए और खोजबीन करने लगे। तभी, घर से 200 मीटर दूर एक तालाब के किनारे उसकी लाश नग्न अवस्था में मिली। खबर लगते ही गांव के लोग भी जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। फिर, गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ अतर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी हासिल ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed