फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body found in the bush of a young man who left home for his in-laws house

Jaunpur News: घर से ससुराल के लिए निकले युवक की झाड़ी में मिली लाश

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the bush of a young man who left home for his in-laws house
पत्नी से मिलने ससुराल के लिए निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की लाश फूलपुर के पास सिकंदरा रोड पर झाड़ी में मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई ने संदिग्ध हाल में हुई मौत बताया। ऐसे में पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला पकड़ी गोदाम निवासी सिकंदर (30) पुत्र जब्बार राईन सोमवार की रात करीब दस बजे अपनी ससुराल सिकंदरा फूलपुर प्रयागराज जा रहा था। परिजनों के अनुसार, वह मुंगराबादशाहपुर चौराहे से अपने परिचित के ट्रक पर बैठा और फूलपुर उतर गया। फूलपुर से वह अपनी ससुराल सिकंदरा जाने के लिए निकला, लेकिन कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। घर के लोगों ने जब उसके मोबाइल पर बात करनी चाही तो मोबाइल बंद मिला। ऐसे में परिजन घबरा गए। ससुराल के लोगों से संपर्क किया गया तो ससुराल के लोगों ने बताया कि सिकंदर राईन यहां अभी तक नहीं पहुंचा है। परिजनों को चिंता हुई और वह रात भर उसे खोजते रहे। मंगलवार की सुबह उसकी लाश फूलपुर सिकंदरा रोड पर झाड़ी में मिली। मृतक के भाई मुकद्दर राईन ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फूलपुर थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed