फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body found 300 meters away from police station, murder suspected

Jaunpur News: थाने से तीन सौ मीटर दूर मिली लाश, हत्या की आशंका

Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dead body found 300 meters away from police station, murder suspected
मीरगंज। क्षेत्र के जरौना रेलवे स्टेशन के समीप व थाना परिसर से महज तीन सौ मीटर दूर दक्षिण तरफ रेलवे लाइन के बगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव पर चोट के निशान थे। लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव फेंका दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है। जांच की जा रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र के करियांव गांव के उत्तर रेलवे लाइन के समीप एक खेत में सोमवार के दिन सुबह सुबह गांव के कुछ लोग बाहर गए थे। लोगों की नजर कुत्तों के झुंड पर पड़ी जो शव के आसपास खड़े थे। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा था। मृतक के शरीर पर सफेद रंग की टीशर्ट व काले रंग का ट्राउजर था। उसकी शिनाख्त रोहित सरोज (32) पुत्र लालमणि सरोज निवासी मोलनापुर के रूप में हुई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि मृतक के हाथ के पंजे में दाग व काले निशाने के धब्बे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर युवक का शव फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल ने बताया कि आस-पास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके चाचा ने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसकी दवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed