फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead bodies will not flow in rivers, monitoring committee constituted

नदियों में नहीं बहेंगे शव, निगरानी समिति गठित

Sat, 15 May 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies will not flow in rivers, monitoring committee constituted
बदलापुर। कई जिलों में नदियों में शव बहाने का मामला सामने आने के बाद अब इस पर सख्ती से रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए नदियों के किनारे बसे निकायों और तहसीलों में निगरानी समिति का गठन किया गया है। बदलापुर नगर पंचायत में गठित निगरानी समिति का अध्यक्ष चेयरमैन अमरदेई को बनाया गया है। ईओ डॉ. महेंद्र कुमार इसके सचिव होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा सहायक अभियंता विभोर कुमार और सभासद कमलाकांत मिश्र, दिलीप जायसवाल, जयकुमार सिंह, धर्मेंद्र सरोज, राजेश गौतम, श्याम बहादुर यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी नारायण पांडेय, नईम हाशमी, योगेश यादव को सदस्य बनाया गया है। समिति के सभी सदस्यों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह अपने क्षेत्र में नदी में शव का प्रवाह न होने दें। अगर कोई ऐसा करते दिखे तो तत्काल सूचना दी जाए। ईओ ने बताया कि शवों को परंपरा के मुताबिक जलाने या दफनाने की ही अनुमति रहेगी। अगर कोई जलप्रवाह करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में शव का दाह संस्कार नगर पंचायत कराएगी। एक शव पर अधिकतम पांच हजार रुपये खर्च करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed