फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead bodies of mother and innocent son found hanging, husband in custody

Jaunpur News: मां व मासूम बेटे का फंदे से लटकता मिला शव, पति हिरासत में

Sun, 12 Nov 2023 07:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of mother and innocent son found hanging, husband in custody
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर लेवरूवा गांव में बने मकान में किराए पर परिवार के साथ रह रही विवाहिता का मासूम बेटे के साथ रविवार की सुबह फंदे से शव लटकता मिला। जिससे दोनों की मौत हो गई। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक ने दरवाजा तोड़ा तो घटना की जानकारी हुई। पति दो दिनों से अपने गांव वाले घर पर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केराकत के मनियरा गांव निवासी अधिवक्ता कृष्णकांत यादव अपनी पत्नी रीना यादव(26) व बेटे वैभव(9) के साथ लेवरूवा गांव में सड़क किनारे बने विनोद दुबे के मकान में किराए पर रहते हैं। कृष्णकांत यादव रीना के दूसरा पति है। वह केराकत तहसील में वकालत भी करते हैं। बेटा सुमित्रा शिक्षा संस्था बजरंग नगर में कक्षा छह का छात्र था। कृष्णकांत दो दिन से गांव गए थे, किराए वाले घर पर नहीं आए। दीपावली के दिन रविवार की सुबह 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसी किराएदारों ने आवाज दी। जवाब न मिलने पर मकान मालिक को सूचित किया। मकान मालिक ने दरवाजा तोड़ा तो दृश्य देख सभी हैरान हो गए। उनकी पत्नी का बेटे के साथ साड़ी के फंदे से पंखे से शव लटकता मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ गौरव शर्मा, थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज विजय शंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतका का मायका क्षेत्र के बोदरी गांव में है। वह महेंद्र यादव की पुत्री थी। इस बाबत चंदवक थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे, जहां मां-बेटे का एक ही साड़ी के फंदे से पंखे के सहारे शव लटकता मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हर दृष्टिकोण से जांच की जांच जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed