फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DCM overturns after colliding with truck, attendant dead, three injured

Jaunpur News: ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम पलटी, खलासी की मौत, तीन घायल

Sun, 03 Mar 2024 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
DCM overturns after colliding with truck, attendant dead, three injured
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार की रात करीब एक बजे ट्रक से टक्कर के बाद डीसीएम पलटने से खलासी की मौत हो गई। वहीं, दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर नौवाड़ाडी गांव के पास जौनपुर से प्रतापगढ़ की तरफ चावल लादकर जा रहा ट्रक और भुसावल से केले लादकर जौनपुर की तरफ आ रही डीसीएम में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे डीसीएम सड़क पर पलट गई। केले सड़क पर बिखर गए। दोनों वाहनों के चालक और खलासी घायल हो गए। कुछ देर बाद डीसीएम के खलासी ग्राम मोहतरिम थाना आदर्श नगर जिला अयोध्या निवासी प्रशांत पांडेय (21) की मौत हो गई। डीसीएम चालक दीपक (25) निवासी आदर्श नगर अयोध्या , ट्रक चालक बरिया कला थाना मौजगंज जिला रीवा निवासी अमित जायसवाल (22) और खलासी सुभाष जायसवाल (23) जिला अस्पताल में भर्ती है। थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक खलासी की मौत हुई है। वहीं तीन घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटे घायल
धर्मापुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास जौनपुर- केराकत मार्ग पर शनिवार को एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से मां बेटे घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास जौनपुर- केराकत मार्ग पर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव निवासी अवनीश राय अपनी मां पुष्पा राय के साथ बाइक से जौनपुर शहर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह जौनपुर- केराकत मार्ग स्थित किरतापुर गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे पुष्पा देवी (52) अवनीश राय (28) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर अज्ञात बोलेरो चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed