फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DCM and tanker killed in collision, two injured

डीसीएम और टैंकर की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

Wed, 22 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
DCM and tanker killed in collision, two injured
- जलालपुर-थानागद्दी मार्ग पर पुरवा गांव के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

सवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर। क्षेत्र के पुरवा गांव के समीप मंगलवार को सुबह थानागद्दी-जलालपुर मार्ग पर डीसीएम व टैंकर में आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंगलवार को सुबह डीसीएम थानागद्दी से जलालपुर की तरफ जा रहा था। पुरवा गांव के समीप विपरीत दिशा से जा रहे टैंकर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर से टैंकर दाहिनी तरफ गड्ढे में पलट गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के चालक फंसे हुए थे, जिन्हें बाहर निकाल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक दिलीप यादव पुत्र गंगाधर निवासी भुड़की देवगांव आजमगढ़, खलासी रंजीत यादव पुत्र कैलाश निवासी खरिहानी तरवा आजमगढ़ और टैंकर चालक राजन यादव पुत्र रामजीत निवासी गुरगी हलिया मिर्जापुर ोो सीएचसी रेहटी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से डीसीएम चालक दिलीप यादव को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed