{"_id":"5a5518ed4f1c1b0a788b7a86","slug":"day-to-day-relief-fog-and-cold-in-the-night","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिन में राहत, रात में कोहरा और ठंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में राहत, रात में कोहरा और ठंडी
jaunpur
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
ठंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे लोग जिले में ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। अलाव के सहारे लोग शाम व रात काट रहे हैं। धूप निकलने की वजह से दिन में थोड़ी राहत रह रही है लेकिन रात में कोहरा और ठंड से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। सोमवार की रात 8 बजे से ही घना कोहरा छा गया। ठंड की वजह से जिले के अलग-अलग इलाकों में 5 लोगों की मौत हो गई।
मौसम विभाग के अनुसार मकरसंक्रांति तक रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी और दिन में धूप भी रहेगा। वैसे दिन में पश्चिमी हवा चलने से धूप का असर कम दिख रहा है। हवा की रफ्तार बढ़ गई है। ठंड को देखते हुए कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। लोग बच्चों को और खुद ठंड से बचने के लिए ऊनी टोपी के अलावा मोफलर में लपेटकर लेकर चल रहे हैं। न्यूनतम पारा शाम को 6 डिग्री सेल्सियस हो जा रहा है। वैसे दिन में यह 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रह रहा है। अधिकतम पारा 19 कई दिनों से चल रहा है। ठंड की वजह से मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर चकिया निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र मौर्य की मंगलवार को मौत हो गई। वह सोमवार की रात में खेत में सिंचाई करने गए थे। जब घर लौटे तो ठंड से कांप रहे थे। परिवारवाले उन्हें अस्पताल लेकर जाते उससे पहले ही उनकी मौत हो गई। बरसठी प्रतिनिधि के मुताबिक निगोह के पश्चिम पुरा हरिजन बस्ती के मजदूर बिहारी लाल गौतम की ठंड से मौत हो गई। बिहारी लाल को मजदूरी करने के दौरान अचानक सीने में दर्द हुआ। लोग नजदीक के प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। उसने ठंड लगने की बात कहते हुए जिला अस्पताल ले जाने की परामर्श दी। उसी दौरान बिहारी लाल की मौत हो गई। मछलीशहर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र के चकमुबारकपुर गाँव में समरनाथ यादव की माँ मंगरा देवी (105) सोकर उठी तभी उन्हें सुबह 6 बजे के करीब कपकपी महसूस हुई। परिजन उनको लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुँचे तो डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उधर नगर के कजियाना मोहल्ला निवासी विकलांग आशा देवी (40) को मंगलवार देर सांय अचानक पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उन्हें लेकर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहाँ दवा दिलवाए। देर रात अचानक दुबारा पेट दर्द के साथ शरीर में कंपकंपी होने लगी। परिजन आनन-फानन में सीएचसी लेकर गए। जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सिंधाई गांव में ठण्ड लगने से बीडीसी शांतिभूषण सिंह के पिता श्याम सुंदर सिंह (60) की ठंड लगने से मौत हो गई।
भट्ठे में गिरा वृद्घ, मौत
बदलापुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गाँव निवासी गिरजाशंकर मौर्य 62 वर्ष कड़ाके की ठंड से निजात पाने के लिए सोमवार की रात गुड़ बनाने वाले भट्ठे पर आग तापने लगा। इसी दौरान वह भट्ठे में गिर पड़ा। उस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। गिरते ही वह चीखने चिल्लाने लगा। जब तब लोग उसे बाहर निकालते तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। थोड़ी देर बाद ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों के मुताबिक वह सोमवार की रात तकरीब साढ़े 8 बजे खेत की तरफ गए थे। जहां उन्हें ठंड लग गई। लौटने के दौरान वह गुड़ पकाने वाले भट्ठे में आग सेकने लगे इसी दौरान वह भट्ठे में गिर गए। उनके सभी कपड़े जल गए और शरीर भी आधा से अधिक झुलस गई। अस्पताल ले जाने की तैयारी ही हो रही थी कि थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई।