फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Daughter going to plead case jumped in river father also jumped in jaunpur

यूपी: मुकदमे की पैरवी के लिए जा रही बेटी नदी में कूदी, पिता ने भी लगाई छलांग

Tue, 19 Oct 2021 01:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 19 Oct 2021 01:03 AM IST
सार

मछुआरों ने जान पर खेलकर दोनों को बचा लिया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दहेज के लिए ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जिससे तंग आकर महिला ने गोमती नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Daughter going to plead case jumped in river father also jumped in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जौनपुर जिले में मुकदमे में पैरवी के लिए पिता के साथ न्यायालय जा रही बेटी ने सोमवार को शास्त्री पुल (नए पुल) से गोमती नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए वृद्ध पिता नदी में कूद पड़े। दोनों को डूबता देख मछुआरों ने जान की बाजी लगाकर दोनों को सुरक्षित निकाला। पिता का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने आत्महत्या का प्रयास किया। फिलहाल, दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव निवासी राम प्रसाद गौतम(70) अपनी बेटी सीमा(32) के साथ दहेज प्रताड़ना के मुकदमे की पैरवी के लिए सुबह करीब 11 बजे प्राइवेट बस से शहर आए। सिपाह के पास पड़ाव पर बस से उतरकर पिता-पुत्री पैदल न्यायालय के लिए चले।
विज्ञापन


बेटी को बचाने के लिए कूदे पिता, फिर दोनों डूबने लगे
इसी दौरान पिता के पीछे चल रही सीमा पुल के मध्य में पहुंचने पर रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर मचाया तो डूब रही बेटी को बचाने के लिए पिता राम प्रसाद गौतम ने भी नदी में छलांग लगा दी और दोनों डूबने लगे। संयोग से कुछ ही दूरी पर नदी में चकप्यार अली मोहल्ला निवासी कई मछुआरों की नजर पड़ गई। वे पिता-पुत्री को बचाने के लिए कूद पड़े और उन्हें निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीमा बेहोश हो चुकी थी। मछुआरों ने घटना की सूचना तुरंत यूपी-112 पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से पिता-पुत्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। राम प्रसाद ने बताया कि करीब 12 वर्ष पूर्व उन्होंने सीमा की शादी शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी सुरेंद्र के साथ की थी। दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन सीमा को प्रताड़ित करते रहे।

मांग पूरी न होने पर सीमा को मायके पहुंचा दिया। सुलह-समझौता होने पर विदाई कराकर मुंबई ले जाने पर वहां भी सीमा को प्रताड़ित करते रहे। इसी के मुकदमे की पैरवी पर वे न्यायालय जा रहे थे। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पिता-पुत्री की अब हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed