फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Daughter attempts to sell

महिला ने पति और ननद पर लगाया बेटी को बेचने के प्रयास का आरोप

Mon, 24 Jun 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Daughter attempts to sell
पति और ननद चाहते हैं बेटी को बेचना
विज्ञापन

किशोरी का पिता हिरासत में, बोला-बेटी को पढ़ाई के लिए भेज रहा था मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो
शाहगंज। क्षेत्र के सुरिस गांव में बड़ी बुआ के घर वैवाहिक समारोह में शामिल होने आई किशोरी की मां ने पति और ननद पर बेटी को बेचने की नियत से ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस किशोरी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिता का कहना है कि वह अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए बहन के पास मुंबई भेजना चाहता था।

सरपतहां थाना क्षेत्र के अमांवा खुर्द गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बुआ के घर वैवाहिक समारोह में आयी थी। रविवार की रात उसके पति और छोटी ननद उसकी बड़ी ननद के घर पहुंचे । छोटी ननद उनकी बेटी को अपने साथ मुंबई ले जाने लगी। रिश्तेदार के घर से सीधे मुंबई ले जाने की बात पर लोगों को संदेह हुआ और उसे भेजने से मना कर दिया। इस पर किशोरी के पिता ने मारपीट व हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी ननद के घर वालों ने इसकी सूचना किशोरी की मां को दी। मौके पर पहुंची किशोरी की मां पति व नंद पर बेटी का सौदा करने का आरोप लगाते कोतवाली पहुंच गई और पुलिस को साथ ले आई। पुलिस ने लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए मुंबई भेजना चाहता था जबकि लड़की की मां का कहना है कि उनकी बेटी सिर्फ पांचवीं तक पढ़ी है। वह पांच साल पहले ही पढ़ाई छोड़ चुकी है। ऐसे में वह उसे मुंबई भेजकर कौन सी पढ़ाई करवाना चाहते हैं। उनकी नीयत पर संदेह है। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस उसके पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शिकायत में सत्यता होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed