{"_id":"6046652c8ebc3e59185219c2","slug":"date-ended-1145-objections-were-received-regarding-reservation-jaunpur-news-vns578847126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिथि समाप्त, आरक्षण को लेकर कुल आए 1145 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिथि समाप्त, आरक्षण को लेकर कुल आए 1145 आपत्तियां
विज्ञापन
तिथि समाप्त, आरक्षण को लेकर आईं कुल 1145 आपत्तियां
12 तक होगा निस्तारण, 15 को प्रकाशित होगी आरक्षण सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी पदों के लिए प्रकाशित आरक्षण सूची को लेकर अंतिम दिन सोमवार को कुल 601 आपत्तियां आई। अब तक कुल 1145 लोगों ने आपत्ति दी है, जिनका निस्तारण 12 मार्च तक होगा। इसके बाद 15 मार्च को संशोधित आरक्षण सूची का प्रकाशन करने के साथ ही शासन को भेज दिया जाएगा।
जिला स्तर पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पदों का आरक्षण हुआ था, जिसका प्रकाशन तीन मार्च को किया गया था। सोमवार तक आपत्ति लेने की तिथि निर्धारित की गई थी। इस दौरान कुल 1145 लोगों ने आपत्तियां दीं, इसमें कोई सीट सामान्य करने तो कोई आरक्षित कराने के लिए आपत्ति दी। सुरिस निवासी रामलखन ने प्रधान पद की सीट अनुसूचित करने के लिए आपत्ति दी है, उनका कहना है कि पिछड़ी जाति के लिए सीट आरक्षित हो गई है। पटैला के रामसूरत मौर्या ने वार्ड संख्या 24 बीडीसी की सीट फिर अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व होने पर आपत्ति दी है। उनका कहना है कि पिछली बार भी यह सीट अनुसूचित थी। बांसदेव पट्टी के विनोद कुमार ने जो आपत्ति दी है, उसमें 2015 में अलग ग्राम पंचायत बनने के बाद प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित था, अब अनारक्षित महिला होनी चाहिए। अमरौना के रजनीकांत सिंह ने आपत्ति दी है कि प्रधान का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जबकि सामान्य होना चाहिए। हालांकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद पता चल पाएगा कि कितने लोगों की आपत्ति शासन से आई आरक्षण गाइडलाइन के हिसाब से सही है।
---
वर्जन...
- आरक्षण सूची प्रकाशित होने के बाद कुल 1145 आपत्तियां आई हैं, जिनका निस्तारण 12 मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को संशोधित आरक्षण सूची प्रकाशित करने के साथ ही शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
---
इनसेट:
अनुसूचित जनजाति के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं होने की शिकायत
जौनपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मार्चा के जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गोंड ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना देकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एक भी पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नहीं होने की शिकायत की। उनका कहना है कि इसको लेकर अनुसूचित जनजाति के लोगों में रोष है। अनुसूचित जनजाति के लिए भी पद आरक्षित होना जरूरी है। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष राजेश गोंड, राम दिवाल गोंड, रामदुलार गोंड़, चंद्रभान गोंड, रामचंदर गोंड, अरविंद गोंड, धनंजय गोंड और शिव कुमार आदि रहे।