फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dan Bahadur and Shailesh Mishra become deputy ministers

दान बहादुर और शैलेश मिश्र बने उपमंत्री

Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dan Bahadur and Shailesh Mishra become deputy ministers
जौनपुर। दीवानी अधिवक्ता संघ के चुनाव में शनिवार को दूसरे दिन उपमंत्री व कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों के लिए गणना हुई। इसे लेकर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। शाम को परिणाम की घोषणा हुई।
विज्ञापन

मतगणना में उपमंत्री के दो पदों पर दान बहादुर यादव 593 मत और शैलेश मिश्र 564 मत पाकर विजयी हुए। सदस्य कार्यकारिणी के 7 पदों पर 10 प्रत्याशी मैदान में थे। सात प्रत्याशी मनीता उर्फ मंजीत कौर को सर्वाधिक 1288 मत प्राप्त हुआ। विनोद कुमार प्रजापति 1106, अनिल कुमार गुप्ता 1099, विकास चतुर्वेदी 996, राजकुमार यादव 936, रामदेवल यादव 878 मत पाकर सदस्य निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी सिंह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व शुक्रवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर समर बहादुर यादव, मंत्री पद पर भूपेश चंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष पद पर अरुण कुमार प्रजापति, वेद भूषण शर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर कमलेंद्र कुमार यादव, लेखा निरीक्षक पद पर शरद कुमार जायसवाल निर्वाचित हुए थे। शरद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हंसराज को 402 मतों से हराया था। रात 9 बजे चुनाव अधिकारियों ने उप मंत्री एवं सदस्य कार्यकारिणी के पदों पर मतगणना बीच में ही रोकते हुए अगले दिन मतगणना की बात कही थी। मतपत्रों को सुरक्षित रखा गया। दूसरे दिन शनिवार को मतगणना करीब ढाई घंटे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed