फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   D-Pharma seats filled after counseling in East University

Jaunpur News: पूविवि में काउंसलिंग के बाद भरी डी-फार्मा की सीटें

Sat, 26 Aug 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
D-Pharma seats filled after counseling in East University
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान मेें शुक्रवार के काउंसलिंग जरिए दो वर्षीय डी फार्मा पाठ्यक्रम की सीटें भरी गई। इंजीनियरिंग संस्थान के विशेश्वरैया हाल में काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस भी जमा कर दिया है। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई।
विज्ञापन

फार्मेसी संस्थान के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि इस डिप्लोमा प्रोग्राम का उद्देश्य फार्मेसी के लगातार बढ़ते क्षेत्र का मूलभूत ज्ञान प्रदान करना है। इस कोर्स की अवधि दो साल है। इसके अंतर्गत छात्रों को विभिन्न फार्मास्युटिकल दवाओं के निर्माण के पीछे की बुनियादी प्रक्रियाओं के बारे में जानने को मिलता है। डी. फार्मेसी चिकित्सा प्रबंधन के कई सिद्धांतों को भी शामिल करता है और फार्मास्यूटिक्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी आदि जैसे विषयों की एक गहन समझ प्रदान करता है। असिस्टेंट प्रो. आलोक दास ने कहा कि डी-फार्मा की सभी 66 सीट पर काउंसलिंग हो गई है। काउंसलिंग में डॉ पूजा सक्सेना, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह, विजय प्रकाश मौर्य ने विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र की जांच की। काउंसलिंग कराने लगभग 200 विद्यार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed