फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cyclist dies after being hit by car

कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after being hit by car
शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की देर रात कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाबू पुरवा गांव निवासी शनि (16) पुत्र किशन रात में साइकिल से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन

बड़ागांव बाजार के पास पहुंचा था कि तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार के चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। घायल साइकिल सवार युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बाबूपुरवा गांव स्थित लखनऊ-बलिया राज्य मार्ग को जाम करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed