फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cycle speed increased after seven cycles backward

सात चक्र पिछड़ने के बाद साइकिल की रफ्तार बढ़ी

Tue, 10 Nov 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cycle speed increased after seven cycles backward
जौनपुर। मल्हनी उपचुनाव की मतगणना में प्रत्याशियों की धड़कने घटती-बढ़ती रहीं। पहले चक्र की गणना के साथ ही रोमांच बढ़ने लगा था। शुरुआती दौर में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह को एकरतफा बढ़त मिलने लगी। हर चक्र में उनके वोट बढ़ते ही जा रहे थे। करीब आठ चक्र की गिनती तक यही क्रम बना रहा। उसके बाद साइकिल की रफ्तार तेज हो गई और बाजी मार ली।
विज्ञापन

चौकियां स्थित नवीन मंडी समिति के परिसर में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले डाक मत गिने गए और इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड में धनंजय सिंह को 2744 वोट मिले और उन्होंने सपा प्रत्याशी लकी यादव से 1151 वोटों से बढ़त बनाई। दूसरे राउंड में यह अंतर 1111 का हुआ तो फिर तीसरे राउंड में बढ़त 1236 वोटों की हो गई। सातवें राउंड तक यह अंतर बढ़कर 7948 वोटों तक पहुंच गया था। धनंजय सिंह के समर्थक उत्साह से लबरेज थे। इसके बाद आठवें राउंड से सायकिल ने रफ्तार बढ़ाई। इस राउंड में करीब पांच सौ वोटों का अंतर कम हुआ। इसके बाद लगातार सपा के वोट बढ़ते गए। 12वें राउंड तक यह अंतर महज 397 वोटों का रह गया था। 13वें राउंड में लकी ने 3955 वोट पाकर 1696 वोटों की लीड ली। इस राउंड में धनंजय सिंह को सिर्फ 1862 वोट मिले। इसके बाद लगातार लकी के वोटों का अंतर बढ़ता गया। 18वें राउंड तक सपा करीब पांच हजार वोटों से आगे हो चुकी थी। इसके बाद कुछ देर तक उतार-चढ़ाव रहा लेकिन सपा की लीड बनी रही। अंतिम राउंड तक सपा प्रत्याशी ने मजबूती से लड़ते हुए जीत पक्की की।
विज्ञापन

नतीजों के एलान से पहले ही खिसक गए तमाम प्रत्याशी
जौनपुर। मतगणना में सपा प्रत्याशी लकी यादव की जीत 24वें राउंड के बाद ही लगभग तय हो गई थी। छह हजार से अधिक लीड होने के बाद विरोधी खेमे में मायूसी छा गई। आलम यह रहा कि परिणाम सुनने से पहले ही सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक मतगणना स्थल से खिसक लिए। अंतिम समय में सिर्फ सपा के लकी यादव और उनके समर्थक ही मतगणना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed