फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   cttle smugler arrested

ग्रामीणों ने पशु तस्कर को किया पुलिस के हवाले 

Wed, 11 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 11 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
cttle smugler arrested
मीरगंज के अमाई गांव के नेउरापार के पास ग्रामीणों द्वारा तोड़ी गई पशु तस्करों की गाड़ी।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अमाई गांव के नेउरापार स्थान पर मंगलवार को भोर में पशुओं से लदे तीन वाहनों में से दो को ग्रामीणों ने रोक लिया। वाहनों में सवार छह पशु तस्कर भागने में सफल रहे जबकि एक को पकड़कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पिकअप और टाटा मैजिक वाहन को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ग्रामीणों पर ही नाराज हो गए। एसओ के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने उनके सामने ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मीरगंज थाना क्षेत्र में पिछले कई माह से पशुओं की चोरी की घटना बढ़ गयी है।
विज्ञापन


पुलिस तस्करों से भयभीत है इससे ग्रामीणो ने पशुतस्करो को खुद पकडने का निश्चय कर लिया है। इसी के तहत जरौना - जंघई मार्ग के अमाई गांव के नेउरा पार इलाके मे  जरौना की तरफ से दो पशुओ से लदी पिकअप पहुची। पशुओ को चुराने की नियत से वाहन  रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी आहट ग्रामीणों को लग गयी। हल्ला मचाते ग्रामीण दौड़ पड़े जिसमे एक पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। दूसरी पिकअप और मैजिक को लोगों ने रोक लिया। ग्रामीणो को संख्या देखकर पशुतस्कर टाटा मैजिक छोडकर भाग गए।

रात मे ही ग्रामीणो ने जंघई चौकी इचार्ज राजकुमार यादव को सूचना दे दी। वह भी तत्काल रात मे ही मौके पर पहुच गये तब तक ग्रामीणो ने दोनो वाहनो को क्षतिग्रस्त करते पलट दिया था। 


सुबह साढे सात बजे थानाध्यछ मीरगंज वीरेन्द्र सोनकर के पहुचने पर नाराज ग्रामीणों ने पुलिस प्रसासन मुर्दा बाद के नारे लगाने। मवेशियों को पुलिस ने पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव की देखरेख मे ग्रामीणों को सौप दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की तहरीर पर इलाहाबाद के सरायममरेज थाना के भदारी गांव निवासी राहुल पुत्र पप्पु का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed