फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CRPF jawan dies, dead body comes home

सीआरपीएफ जवान की मौत, शव घर आया

Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CRPF jawan dies, dead body comes home
जलालपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर (सैदपुर) गांव निवासी सीआरपीएफ में जवान उमेश कुमार पुत्र रामजीत यादव (38) वर्ष की नई दिल्ली में रविवार की रात दो बजे मौत हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक वह ड्यूटी से घर आए थे, तभी अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। वह चिकित्सक के पास गए। जहां उन्हें भर्ती कर किया गया था।
विज्ञापन

उमेश कुमार 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। तब से वह विभिन्न प्रांतों में अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते रहे। कुछ सालों से सीआरपीएफ नई दिल्ली में तैनात थे। मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। उमेश कुमार के बेटी पायल (8) बेटा दिव्यांश (6) है। मां रजदेई व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। सोमवार की देर शाम करीब 6 बजे शव जहाज से बाबतपुर एयरपोर्ट पर लाया गया। वहां से पैतृक गांव लाया गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार सई गोमती के संगम स्थल राजेपुर त्रिमुहानी पर किया गया। जवान के शव को जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जलालपुर के एसआई मनोज पांडेय ने मय फोर्स जवान को सलामी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed